Shraddha Kapoor Dance Video Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस वक्त अपने उस डांस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं जो उन्होंने बुधवार की देर रात शेयर किया। श्रद्धा इस वीडियो में दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में श्रद्धा कपूर माइकल जैक्सन के गाने पर डांस कर रही हैं, जिसे उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने शूट किया है। हालांकि, इस वीडियो के साथ जहां श्रद्धा ने लोगों को चैलेंज दे दिया है, वहीं काफी लोग उनकी जमकर खिंचाई करते दिख रहे हैं।लोगों ने जहां श्रद्धा के ड़ांस की जमकर तारीफें की हैं, वहीं काफी लोगों ने उनकी टांगें खींची हैं। लोगों को उनकी सादगी और सिंपल लिविंग काफी पसंद आ रही है। वहीं कुछ लोगों मे श्रद्धा के घर में चारों तरफ रखे सामान का मुआयना कर लिया है। लोगों ने नोटिस किया कि श्रद्धा के इर्द-गिर्द रखे सामान काफी अस्त-व्यस्त हैं और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें टोकने शुरू कर दिया है।Shraddha Kapoor Dance Video Troll: Fans Reaction On Messy room,Michael Jackson Song Dance Viral