Ankita Lokhande Hijab Look:अंकिता लोखंडे इस वक्त पति विक्की जैन के साथ अबू धामी घूम रही हैं और उन्होंने वहां से कई तस्वीरें शेयर की हैं। अंकिता ने इन तस्वीरों में पति संग खूबसूरत पलों को कैद किया है। लेकिन हिजाब पहनने के कारण वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं और मस्जिद में जाने पर भी यूजर्स एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। अंकिता हाल ही जब गौ सेवा करती, उन्हें प्यार करती और खाना खिलाती नजर आई थीं, तो लोगों ने उनकी खूब तारीफ की थी, पर अब हिजाब पहनने और मस्जिद में फोटो खिंचवाने के कारण उनके धार्मिक विश्वास पर सवाल उठाए जा रहे हैं।Ankita Lokhande Hijab Look: TV Actress Abu Dhabi Muslim Attire,Fans Reaction on Masjid Visit...